‘ओम चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, बनाया साई पल्लवी के करियर का बड़ा रिकॉर्ड…

धनुष और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. साई पल्लवी के लिए ये साल 2026 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी अच्छा साबित हुआ.
इस साल तो उनकी चांदी हो गई. ऐसे में अब साई पल्लवी ने ‘ओम चैप्टर 1’ से धमाका कर दिया है. उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
दरअसल, जहां ‘ओम चैप्टर 1’ धनुष की बिगेस्ट ओपनर रही वहीं, साई पल्लवी के लिए ये साल धमाकेदार रहा. ये फिल्म उनकी तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन गई है. साथ ही ये कॉलीवुड की भी चौथी 2026 की बड़ी ओपनर फिल्म बन गई. चलिए बताते हैं कलेक्शन.
‘ओम चैप्टर 1’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोई्मोई के अनुसार, ‘ओम चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार परफॉर्म किया. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 17.7 करोड़ का ओपनिंग डे पर बिजनेस किया. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 20.89 करोड़ रहा. इसने सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 15.35 करोड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था. इसे ‘ओम चैप्टर 1’ ने पछाड़ दिया और चौथी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है.
साई पल्लवी की तीसरी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बनी ‘ओम चैप्टर 1’
इतना ही नहीं, कोईमोई के अनुसार, साई पल्लवी ने ‘ओम चैप्टर 1’ के जरिए एक और रिकॉर्ड बना दिया है. 17.7 करोड़ पहले दिन कमाने के बाद ये तमिल फिल्म साई पल्लवी की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है. उन्होंने अपनी ही फिल्म ‘एनजीके: नंदा गोपालन कुमारन’ (14.4 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. यहां देखिए साई पल्लवी की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनिंग करने वाली फिल्में…
1. रामायण- 65 करोड़
2. अमरन- 21.4 करोड़
3. ओम- 17.7 करोड़
4. एनजीके: नंदा गोपालन कुमारन- 14.4 करोड़
5. थंडेल: 11.5 करोड़
साई पल्लवी की 2026 में हुई चांदी
गौरतलब है कि साई पल्लवी की इस साल 2026 में बॉक्स ऑफिस के लिहाज से चांदी हो गई. इस साल उन्होंने बैक टू बैक धमाकेदार प्रदर्शन किया साथ ही वो साउथ की इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस भी बन गई है. उन्होंने एक फ्लॉप दी लेकिन बाकी सब हिट दीं. उनकी पहली फिल्म आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘एक दिन’ थी, जो फ्लॉप रही थी और इसने 5.52 करोड़ का कलेक्शन किया था.
इसके बाद वो ‘रामायण पार्ट 1’ में नजर आई थीं. इस फिल्म ने 16 दिनों में इंडिया में 879.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं, दुनियाभर में इसने 1573.95 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ‘ओम’ ने पहले दिन दुनियाभर में 32 करोड़ का कारोबार किया. इन फिल्मों से एक्ट्रेस ने 1611.47 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, अब देखना होगा कि ‘ओम चैप्टर 1’ कितनी कमाई करती है.