सारंगढ़

सारंगढ़ में प्रशासन की पहल रंग लाई, संतोष साहू का धरना समाप्त…

सारंगढ

सारंगढ़। झुमका निवासी संतोष साहू द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा धरना आखिरकार प्रशासन की सकारात्मक पहल के बाद समाप्त हो गया। धरने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम एवं तहसीलदार तत्काल मौके पर पहुंचे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने धरनास्थल पर संतोष साहू से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों का नियमानुसार परीक्षण कराया जाएगा तथा जांच एवं नियमों के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन और अधिकारियों की समझाइश के बाद संतोष साहू ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मौके पर चल रहा धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। धरना समाप्त होने के बाद उपस्थित लोगों ने प्रशासन की तत्परता और पहल की सराहना की।

इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन ने संवाद और समझाइश के माध्यम से स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन गंभीर है और प्रत्येक मामले में नियमानुसार हरसंभव उचित कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button