सारंगढ़

सारंगढ़ फाइटर क्लब में धूमधाम से मनी मार्शल आर्ट के बेताज बादशाह मास्टर ब्रूस ली की जयंती…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :मार्शल आर्ट के बेताज बादशाह और दुनिया भर के करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत महान फाइटर मास्टर ब्रूस ली की जयंती सारंगढ़ फाइटर क्लब के तत्वावधान में बड़े ही श्रद्धा, जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इस विशेष अवसर पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए उनके अमर जीवन दर्शन “जीवन एक संघर्ष है और संघर्ष ही जीवन है” को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान ब्रूस ली के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर और मिठाई का भोग लगाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस गौरवशाली अवसर पर मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश ‘पप्पू’ नायक, फाइट मास्टर विजेंद्र ‘गुड्डू’ और हिमेश विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

सारंगढ़ फाइटर क्लब के प्रशिक्षण ले रहे नन्हे बच्चों और युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ब्रूस ली के संघर्षपूर्ण जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। उन्होंने कहा कि ब्रूस ली केवल एक अजेय फाइटर ही नहीं, बल्कि कड़े अनुशासन, अटूट आत्मविश्वास और अथक परिश्रम की जीती-जागती मिसाल थे। क्लब के पदाधिकारियों ने युवाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष से कभी घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि निरंतर अभ्यास और संघर्ष की भट्टी में तपकर ही असली प्रतिभा निखरती है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।

Back to top button