सारंगढ़

भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला की शिकायत, आयोग से कार्रवाई की मांग…

सारंगढ़। नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे के खिलाफ पूनम पाण्डेय ने मोर्चा खोलते हुए राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अभद्रता, धमकी देने तथा पंचनामा कार्रवाई में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पूनम पाण्डेय ने शिकायत में कहा है कि उनके साथ किए गए कथित व्यवहार से महिला की गरिमा और अधिकारों को ठेस पहुंची है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य महिला आयोग से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला आयोग में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि राज्य महिला आयोग शिकायत पर क्या संज्ञान लेता है और आगे जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ती है।

फिलहाल शिकायत के बाद मामले में आयोग की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Back to top button