पत्रकार साथी अजय जोल्हे के पिता सुकृत दास जोल्हे का निधन, पत्रकार जगत में शोक…

सारंगढ़। पत्रकार साथी अजय जोल्हे के पिता एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सुकृत दास जोल्हे के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत सहित उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असमय निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
सुकृत दास जोल्हे ने प्रधान पाठक के रूप में शिक्षा जगत में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। वे अपने सरल, सहज, मिलनसार स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए पहचाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और सामाजिक व्यवहार के चलते उन्होंने लोगों के बीच सम्मानजनक स्थान बनाया था।
उनके निधन को परिवार एवं करीबियों के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। दुःख की इस घड़ी में पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।