रायपुर

छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा की नई कार्यकारिणी गठित..

​रायपुर । छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर तक मजबूत और गतिशील बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। 4 अक्टूबर को रायपुर एवं 15 नवंबर को पलारी में आयोजित भव्य सम्मेलन के दौरान प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ-साथ रायपुर महानगर, रायपुर जिला एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत निर्वाचन एवं गठन सम्पन्न हुआ। इस नई टीम के गठन से संपूर्ण वैष्णव समाज में भारी उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

​महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास वैष्णव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वैष्णव समाज के अंतिम छोर पर खड़े हर परिवार की बेहतरी, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकजुटता के लिए धरातल पर ठोस कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुभवी और ऊर्जावान पदाधिकारियों की यह नई टीम समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

​सम्मेलन में सर्वसम्मति से की गई नियुक्तियों के तहत प्रांतीय स्तर पर श्री रामरंग वैष्णव को प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष, श्रीमती सविता दास वैष्णव को प्रांतीय उपमहासचिव, श्री राजेंद्र वैष्णव लैलूंगा को प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती योगमाया अभिजीत वैष्णव को विधि सलाहकार, श्रीमती संजुक्तादास वैष्णव को प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष, डॉ. कोमल दास वैष्णव को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा श्री गौरीशंकर वैष्णव को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

​इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में संगठन को मजबूती देने के लिए श्री जनक हिमाचल दास वैष्णव को रायपुर महानगर अध्यक्ष, डॉ. जागेश्वर वैष्णव को रायपुर महानगर उपाध्यक्ष तथा श्री छबीलेश वैष्णव को रायपुर महानगर सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार के लिए डॉ. तीरथ दास वैष्णव को रायपुर जिला अध्यक्ष एवं अभनपुर से श्री जनकदास वैष्णव को रायपुर जिला उपाध्यक्ष की कमान दी गई है।
​बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भी संगठन ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए डॉ. डालेन्द्र कुमार वैष्णव को बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष और श्री अजय वैष्णव को जिला महासचिव मनोनीत किया है। इसके साथ ही जिले के चारों प्रमुख ब्लॉकों में भी नेतृत्व तय कर दिया गया है, जिसमें रोहरा से श्री प्रदीप वैष्णव को भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष, श्री कौशल वैष्णव को कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष, श्री राजेश वैष्णव को पलारी ब्लॉक अध्यक्ष तथा श्री भुवन वैष्णव को सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

​नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे समाज के गौरव को बढ़ाने और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने भी इस नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दी हैं।

Back to top button