सारंगढ़

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन व वैजयंती लहरे की अगुवाई में कोसीर में गूंजेगी ‘लोकधारा’ की सांस्कृतिक गूंज…

​सारंगढ़-बिलाईगढ़:
छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के विशेष तत्वावधान एवं मार्गदर्शन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर में भव्य सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम को लेकर महिला भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से विशेष निवेदन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
​
ग्राम पंचायत कोसीर एवं सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव के आयोजन तथा जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरे के विशेष सहयोग से 13 अक्टूबर, दिन मंगलवार को प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लोकधारा’ का भव्य मंचन होगा।

कार्यक्रम के संचालक व निर्देशक डॉ. तिलक राजा साहू अपनी पूरी टीम के साथ माटी की खुशबू से सराबोर पारंपरिक गीतों, नृत्यों और हास्य-नाट्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के नेतृत्व और तत्वावधान को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिल रही है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरे ने कहा कि यह आयोजन हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक परंपरा और भक्ति का अनूठा संगम होगा। उन्होंने समस्त अंचलवासियों, माताओं-बहनों एवं युवाओं से सपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक संध्या को सफल बनाने की पुरजोर अपील की है।

Back to top button