रायगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर मौत, युवती गंभीर हालत में…

घरघोड़ा। थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां अमलीडीह के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों—एक महिला और एक पुरुष—की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पहले मोटरसाइकिल से टकराई और फिर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार सभी लोग बिजना (रायगढ़) क्षेत्र के निवासी थे। हादसे में मृतक महिला और पुरुष की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Back to top button