रायगढ़

रायगढ़ : फीडिंग डिमांस्ट्रेटर व स्टाफ नर्स की भर्ती:11 फरवरी को वॉक-इन-इंटरव्यू..

रायगढ़, रायगढ़ जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ एवं तमनार में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत स्वीकृत पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) के लिए फीडिंग डिमांस्ट्रेटर एवं स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 11 फरवरी 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिंदल रोड भगवानपुर, रायगढ़ में किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता मापदंड, आवेदन प्रारूप एवं अन्य आवश्यक जानकारी रायगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व जिले की वेबसाइट का अवलोकन कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

Back to top button