रायगढ़

इंडिया स्किल काम्पीटिशन 2025: जिला स्तरीय प्रथम लेवल स्क्रीनिंग टेस्ट 21 जनवरी को..

रायगढ़, भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्किल काम्पीटिशन 2025 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय प्रथम लेवल स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 21 जनवरी को ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी, पूंजीपथरा, वि.ख. तमनार, जिला-रायगढ़ में आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 11 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 01 बजे होगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क मो. नं. 8959719188 पर संपर्क कर सकते है।

Back to top button