रायगढ़

बारदाने कि ढ़ेरी में लगी आग , प्रशासन कि टीम मौके पर कर रही जाँच…

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के गृह ग्राम और घरघोड़ा तहसील के ग्राम पंचायत छर्राटांगर के धान मंडी में रखे बारदाने में आग लग गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार धान मंडी में धान खरीदी से पहले छर्राटांगर समिति घरघोड़ा में स्टोर में रखें बारदानों में आग लग गई। स्टोर में 40 हजार खाली बोरे रखे गए थे जिसमे लगभग 3500 से 4000 बोरे जलने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। घटना कि जानकारी मिलते ही घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों कि मदद से आग पर काबू पाया गया है । पूंजीपथरा पुलिस भी मौके पर पहुंच कर बोर में आग लगने कि वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Back to top button