नई दिल्ली

अब 18 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश, ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश…

जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है। यह आदेश सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी दी गई है कि इसका उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।

पहले 11 जनवरी तक था आदेश, अब बढ़ी तिथि

इससे पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 11 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। ठंड के कम न होने के कारण डीएम के निर्देश पर इसे 18 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

सभी स्कूल आएंगे आदेश के दायरे में
यह आदेश सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा, जिनमें सीबीएसई, आईसीएसई, वित्तविहीन, सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल शामिल हैं।

आदेश के बाद भी खुले रहे स्कूल
हालांकि, आदेश के बावजूद जिले में कुछ निजी स्कूल अब भी खुल रहे हैं, जिससे बच्चे ठंड में स्कूल जाने को मजबूर हो रहे हैं। निगरानी की कमी के कारण यह आदेश केवल कागजों तक सीमित रह जाता है। अभिभावकों ने मांग की है कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Back to top button