सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे श्रेयस अय्यर? अगले सप्ताह मुंबई की प्लेइंग इलेवन में हो सकती है एंट्री…

भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम में शामिल होने वाले हैं। अय्यर हाल ही में भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर थे, जहां उन्होंने टी20 सीरीज के साथ वनडे सीरीज के दो मैचों में भारत का नेतृत्त किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस मुंबई और आंध्र प्रदेश के बीच नागपुर में 30 नवंबर को होने वाले सुपर लीग ग्रुप बी मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के लिए ये थोड़ी मुश्किल स्थिति होगी, क्योंकि इसी साल सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर इंडिया के टी20 कप्तान बने थे और उनके टीम में आने के बाद सूर्यकुमार कप्तानी गंवाने के साथ टीम से बाहर हो गए थे।
श्रेयस अय्यर के टी20 टीम का कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा था, ”श्रेयस अय्यर के लिए बहुत खुश हूं। हमने मुंबई और भारत के लिए एक साथ काफी क्रिकेट खेला है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि भारत के लगातार तीन टी20 इंटरनेशनल कप्तान मुंबई से हैं और मुंबई क्रिकेट में ये गर्व की बात है, सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए।”
इसके तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस ने कहा था, ”सूर्या, फिर से बिल्कुल वैसा ही स्वभाव (रोहित शर्मा जैसा) रखते हैं। मैंने उनके साथ काफी घरेलू क्रिकेट खेला है और यहां आने से ठीक पहले उन्होंने मुझे इस बारे में इनपुट दी थी कि टीम प्रबंधन कैसा रहने वाला है और इस खास स्थिति में खिलाड़ियों का रवैया कैसा होगा।'”
मुंबई ने जीते 6 मुकाबले
मुंबई और विदर्भ ने गुरुवार को एलीट ग्रुप डी में समान 26-26 अंक के साथ शीर्ष दो स्थान हासिल करके सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के सुपर लीग चरण में जगह बना ली। उसने छह मैच जीते जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था। मुंबई ने यादवपुर विश्वविद्यालय के परिसर मैदान में उत्तराखंड को 86 रन से करारी शिकस्त देकर बेहतर नेट रन रेट के आधार पर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि विदर्भ ने ईडन गार्डन्स में छत्तीसगढ़ को 34 रन से हराकर दूसरा स्थान सुनिश्चित किया। दोनों टीम ने सात मुकाबलों में छह जीत दर्ज की और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस तरह दोनों के खाते में 26-26 अंक रहे।
सूर्यकुमार यादव ग्रुप स्टेज में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पांच पारियों में 214 रन बनाए हैं। उनका औसत 53.50 और स्ट्राइक रेट 230.10 का है। वहीं श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड दौरे के बाद अब अगले महीने श्रीलंका सीरीज के लिए तैयारी शुरू करेंगे।