छत्तीसगढ़ में आठवीं पढ़ने वाले भी घर बैठे कमाएंगे 1000 रुपए, सरकार ने लिया गजब का फैसला, ऐसे करें आवेदन…

छत्तीसगढ़ में अब आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों की मौज होने वाली है। छात्रों को हर महीने 1000 रुपए मिलने वाला है। दरअसल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राष्ट्रीय साधन सह-प्रवीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSE 2026-27) के लिए नि:शुल्क आवेदन मंगाए हैं।
इच्छुक स्टूडेंट्स 23 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
छात्रों को एक साल में मिलेंगे 12 हजार रुपए
योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 2246 सीटें तय की गई हैं। इस परीक्षा में चयनित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययन के लिए हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस तरह छात्रों को एक साल में 12 हजार रुपए और चार साल में ये छात्रवृत्ति की राशि कुल 48 हजार रुपए की छात्रवृत्ति (NMMS Scholarship 2026) मिल सकती है। ऐसे में अब पात्र स्टूडेंट्स बिना समय गंवाए तुरंत आवेदन करें।
Scholarship के लिए पात्रता (Eligibility)
इस योजना के लिए 7वीं में कम से कम 55% अंक होना जरूरी है। अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को 5% की छूट मिलेगी। माता-पिता या पालक की सभी स्रोतों से सालाना आय 3.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कब तक जमा कर सकेंगे आवेदन (NMMS Scholarship Last Date 2026)
विद्यार्थी भरे हुए और सत्यापित आवेदन को 23 अक्टूबर तक अपने स्कूल के प्राचार्य के पास जाकर जमा कर सकते हैं। संस्था प्रमुखों के लिए जिला स्तर पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर है।