छत्तीसगढ़

घोषण, 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल…

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब दीपवली की छुट्टी 6 से 11 नवंबर तक रहेगी। राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस बात की घोषणा गुरुवार को की है।

उल्लेखनीय है कि, दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की मांग कई जगहों से उठ रही थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि, लगातार मिल रही मांगों को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था। अब इसे बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही कर दी थी घोषणा


स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टियां घोषित की गई थीं। अब दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ने से कुल घोषित अवकाश की अवधि 16 दिन हो जाएगी।

दशहरा, दीपावली और शीतकाली अवकाश इस तरह होंगे
दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (5 दिन)
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक (अब 6 दिन)
शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (5 दिन)

Back to top button