सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश…

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम कोसीर में जल संसाधन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कामता जौल्हे रहे। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हाथों में झाड़ू लेकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। साथ ही ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। स्वच्छ गांव और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए शासन-प्रशासन के साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। वहीं, वृक्षारोपण के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरा-भरा पर्यावरण मिल सके।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कामता जौल्हे के साथ हरि शंकर निराला, जनपद सदस्य हीरा भैरवलाल जाटवर, सरपंच सुमन राजेंद्र राव, कमल श्रीवास सहित युवा सेवा संगठन एवं महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
जल संसाधन विभाग की ओर से कार्यपालन अभियंता जमुना सिंह वारे, एसडीओ जुएल मिंज, उपअभियंता राजीव देवांगन, तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव, पटवारी के.के. साहू तथा विभागीय कर्मचारी अमित राजपूत, लोकेश साहू, श्रवण यादव एवं विजय आनंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल ने ग्रामीणों को स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ गांव, हरित पर्यावरण और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया।