छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चेन स्नेचिंग गिरोह एक्टिव, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बनाया शिकार, सोने की चेन लूटकर कार सवार फरार…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इन दिनों चेन स्नेचिंग गिरोह एक्टिव है। ताजा मामला भखारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सुबह-सुबह टहलने निकली एक महिला को दो शातिर बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

बताया जा रहा है कि गुजरा गांव की रहने वाली बिंदा बाई साहू रोज की तरह आज सुबह टहलने के लिए निकली हुई थीं। इसी दौरान एक कार में सवार दो आरोपी उनके पास आए और पता पूछने के बहाने अपनी बातों में उलझाया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही धोखे से उसके गले से सोने की चेन को झपटकर रायपुर की तरह फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

इस वारदात के बाद महिला पूरी तरह से दहशत में आ गई। बाद में हिम्मत जुटाकर उन्होंने इसकी शिकायत भखारा थाने में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि छीनी गई सोने की चेन की कीमत लगभग 30 हजार रुपये है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने किया जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Back to top button