छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:बाल सुधार गृह में अपराधी ने लगाई फांसी, 3 दिन पहले रायगढ़ से शिफ्ट हुआ था, रेप का था आरोप…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बाल सुधार गृह में एक आरोपी ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप था। बाल सुधार गृह में उसका शव फंदे पर लटका मिला है।

पुलिस ने बताया कि सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह में एक आरोपी ने शौचालय में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

3 दिन पहले यहां लाया गया था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र का निवासी था और उसे तीन दिन पहले ही 15 अगस्त को रायगढ़ से बिलासपुर के बाल सुधार गृह लाया गया था। पुलिस ने बताया कि उसकी उम्र कुछ दिन पहले ही 18 वर्ष पूरी हुई थी।

पुलिस के अनुसार आत्महत्या का मामला

अधिकारियों ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस के अनुसार, पुलिस को मौक से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसका शव बॉथरूम में लटका हुआ मिला है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बाल सुधार गृह के अन्य कैदियों से पूछताछ कर रही है।

फांसी के फंदे पर लटका मिला अपराधी का शव
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या का मामला है
पुलिस ने आरोपी के परिजनों को दी जानकारी
बाल सुधार गृह के अन्य कैदियों से की पूछताछ
बाल सुधार गृह से फरार हुए थे बच्चे

बिलासपुर के इसी बाल सुधार गृह से इस वर्ष 13 जुलाई को चार नाबालिग चौकीदार की हत्या कर फरार हो गए थे। बाल अपराधियों ने चौकीदार को बंधक बनाया था उसके बाद चाकू से हमला किया था और मौके से फरार हो गए थे।

Back to top button