रेसिपी

स्वादिष्ट लौकी नूडल्स बनाने की आसान विधि…

बार-बार मैदा के नूडल्स खाकर थक गए हैं? अधिक नूडल्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी नूडल्स रेसिपी बताएंगे, जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

आइए, बिना किसी देरी के जानते हैं लौकी के नूडल्स बनाने की विधि।

लौकी नूडल्स के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 मध्यम आकार की ताजी लौकी
  • 1 कप बारीक कटी सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और पत्तागोभी)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस
  • आधा छोटा चम्मच सिरका
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक और हरे प्याज।

लौकी नूडल्स बनाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले, लौकी को अच्छे से धोकर उसका छिलका उतारें और दोनों सिरों को काट दें।
  • अब, पीलर की मदद से लौकी को पतले और लंबे नूडल्स के आकार में काटें, ध्यान रखें कि बीज वाला हिस्सा न हो।
  • इन नूडल्स को कपड़े या टिशू पेपर पर 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि नमी सोख ली जाए।
  • फिर, कढ़ाई या वोक में 2 चम्मच तेल डालकर तेज आंच पर गर्म करें।
  • गर्म तेल में बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक भूनें।
  • इसके बाद, कढ़ाई में प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालें और तेज आंच पर 2 मिनट तक टॉस करें।
  • अब आंच धीमी करें और इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका, काली मिर्च और नमक डालें।
  • अंत में, लौकी के नूडल्स डालें और तेज आंच पर 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथों से मिलाते हुए पकाएं। हरे प्याज डालकर परोसें।
Back to top button