रायगढ़

रायगढ़ के विलास चौधरी ने सीए फाइनल परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता…

रायगढ़। स्थानीय गढ़उमरिया आनंदडीपा के निवासी विलास चौधरी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

विलास, स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक केदारनाथ चौधरी और भवानी चौधरी के पुत्र हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं मोहल्ले में जश्न का माहौल है।

अपनी सफलता पर विलास चौधरी ने बताया कि सीए बनना उनका बचपन का सपना था, जो आज गुरूजनों, परिवार के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से पूरा हुआ।

उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि —

“मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता।”

रायगढ़ के इस होनहार बेटे ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस करवाया है।

Back to top button