रायगढ़

न्याय या इच्छा मृत्यु: पंचायत और गांव के बाहुबलियों से परेशान दंपत्ति ने गाँधी चौक मे दिया धरना…

रायगढ़। जिले के ग्राम पंचायत भातपुर की मनमानी और उत्पीड़न के खिलाफ संतोषी बैरागी नामक महिला अपने पूरे परिवार के साथ न्याय की मांग को लेकर आज महात्मा गांधी चौक, रायगढ़ में शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने पहले ही कलेक्टर रायगढ़ को इस संबंध में लिखित सूचना देकर कहा था कि पंचायत की कार्रवाई से उनका परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गया है।

संतोषी बैरागी ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत भातापुर द्वारा उनके घर तक जाने वाले रास्ते, पानी की नाली और शौचालय को जानबूझकर अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, पंचायतकर्मियों ने उनके मकान की छत तक तोड़ दी, जिससे आवेदिका और उनके परिजन असहनीय स्थिति में पहुँच गए हैं।

Back to top button