नई दिल्ली

‘मोहब्बत की वजह…’ तीन युवकों ने की सामूहिक आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले बनाया वीडियो…

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें तीन युवकों ने कीटनाशक पीकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इनमें से दो युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आत्महत्या से पहले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो शराब में कीटनाशक मिलाते नजर आ रहे हैं। यह पूरी घटना चमनगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। तीनों युवकों ने चिमनगंज थाना क्षेत्र में ब्रिज के नीचे पहले तो शराब पी, उसके बाद वीडियो बनाते हुए शराब के गिलास में जहर मिलाया। तीनों ने एक साथ ही जहर पी लिया। मामला प्रेम प्रसंग का से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Back to top button