छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:ट्रक ड्राईवर को बंधक बनाकर किया लूटने का प्रयास…

रायपुर। तिल्दा नेवरा में कल रात कार सवार तीन युवकों ने ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर छोड़ने के बदले तीन लाख रूपए मांगा। घटना की रिपोर्ट के चंद घंटों बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शनिवार रात ट्रक क्रमांक सी जी 04 एल सी 9499 का ड्राइवर लालचंद पासवानी अपनी ट्रक को लेकर सालासर रोड लाईन्स जा रहा था। रात करीब 11ः15 बजे स्विफ्ट कार सीजी 04 डीए 8055 में सवार तीन युवक, लालचंद को लूटने की योजना बनाकर स्वयं उसकी ट्रक को पीछे से ठोका ।और फिर एक्सीडेंट करने का आरोप लगाकर लालचंद को जबरदस्ती रूकवाकर अश्लील गाली गलौज हाथापाई मारपीट कर बंधक अपनी कार में बैठाकर ग्राम कोटा मैदान में ले गए। और चाकू दिखाकर डरा धमकाकर छोडने के एवज में 3 लाख रूपये की फिरौती की मांग रखी। ड्राइवर से उसका मोबाईल और नगद रकम 3000/रू और उसके दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस को लूटपाट कर भाग गए‌। कल रात रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आज थानेश दास मानिकपुरी अपने साथी अमन शर्मा एवं पंकज राजपूत को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। इनसे कार लूटा गया मोबाईल और रकम 3000/रू जप्त किया गया।

Back to top button